Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

अमावस्या की तिथि पर लगातार 108 बार मंदिर में पूजा पाठ और हवन का होगा आयोजन

अमावस्या की तिथि पर लगातार 108 बार मंदिर में पूजा पाठ और हवन का होगा आयोजन

- कोपवा मां काली मंदिर में महासप्तशती पाठ में उमड़ा जनसैलाब

केटी न्यूज/डुमरांव

अमावस्या तिथि के अवसर पर प्रखंड के कोपवा स्थित मां काली मंदिर कोपवा में महा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पाठ से पहले मंदिर के माता को व मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए हवन पूजन भव्य आरती का आयोजन किया गया। इससे पहले अमावस्या को लेकर मंदिर का धुलाई पोछाई करके भव्य ढंग से फूल माला से सजा कर मंदिर व माता की मूर्ति को आकर्षक बनाया गया। जहां फूल माला आधुनिक ढंग से विभिन्न लाइटों से सजाकर भोग और प्रसाद लगाया गया। ज्ञात हो कि मां काली मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए 108 अमावस्या को माता के मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए महा सप्तशती का पाठ हवन पूजन आरती करने का निर्णय कमिटी द्वारा लिया गया है। मंदिर को सिद्धि पीठ बनाना है, जिसके लिए बनारस से आए आचार्य सुशील शास्त्री के टीम के द्वारा 108 अमावस्या की माता के दरबार में महा सप्तशती पाठ कराने का संकल्प मंदिर के कमेटी के द्वारा लिया गया है। जहां आचार्य द्वारा भव्य आरती का आयोजन कर लगातार 108 अमावस्या को पूजा-पाठ और हवन करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में कोपवा गांव के काली मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए बुधवार की रात आठवीं अमावस्या को बनारस से आए आचार्य सुशील शास्त्री की टीम द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई।

अमावस्या की तिथि पर लगातार 108 बार मंदिर में पूजा पाठ और हवन का होगा आयोजन

जहां पाठ की समाप्ति के बाद अहले सुबह हवन किया गया। हवन की समाप्ति के बाद हजारों लोगो को खीर का प्रसाद वितरण किया गया। माता की इस दिव्य साधना पूरी रात चली। आयोजन के अंतिम चरण में हजारों लोगों को प्रसाद के रूप में पूड़ी, खीर सब्जी ग्रहण कराया गया। इस मौके पर अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अवधेश कुमार सिंह, गीता सिंह, अरुण सिंह पहलवान, मिथिलेश सिंह, नीतू सिंह, डॉ नेहा सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह, सनमून सिंह, शुभम सिंह, करिया सिंह, मुटुर सिंह, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, अरुण जी समेत आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।