Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

जब आत्मविश्वास लड़खड़ाता है तो जुबान भी लड़खड़ाती

400 नहीं 140 पर सिमट कर रख देगी देश की जनता

कटरिया व बेल्थरारोड में पूर्व सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना

अग्निवीर योजना होगी समाप्त, नौजवानों को मिलेगा रोजगार

बलिया से सनातन और सलेमपुर से रमाशंकर को अधिक वोटो से जीताकर दिल्ली भेजने का किया आह्वान

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

केटी न्यूज/बलिया

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

बलिया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना के कटरिया गांव तथा सलेमपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में बेल्थरारोड नगर पंचायत के जीएमएएम इन्टर कालेज तथा के  मैदान में रविवार को  आयोजित चुनावी सभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

उन्होंने नौजवान छात्र व छात्राओं, बुजुर्ग  महिला व पुरुष सभी से एक जून को अधिक से अधिक मतदान कर सनातन पांडेय एवं रमाशंकर राजभर को अधिक से अधिक वोट से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का आह्वान किया। उन्होंने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहाकि इंडिया गठबंधन की पश्चिम से चली जीत की हवा छठवें चरण  के मतदान में भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर दिया है। अब यह हवा सातवें और अंतिम चरण के मतदान में पूरी तरह से सुपरा साफ कर देगी। बलिया की जनता में जो गुस्सा है,

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

उसका भारतीय जनता पार्टी सामना नहीं कर पायेगी। बीजेपी ने जो 400 पार  का नारा दिया है उसे 140 करोड़ की जनता 140 सीट पर सीमट देगी। कहाकि किसानों की खाद चोरी की। किसानों को मजबूर किया कि डीएपी तब मिलेगी जब नैनो यूरिया खरीदोगे। कहाकि भाजपा की सरकार ने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि वह किसान भाइयों का कर्ज माफ करेगी। किसानों के हित में एमएसपी कानून लागू करेगी। कहा कि बाबा का बुलडोजर गरीबों के मकान गिराने के लिए हमेशा तैयार रहता है। लेकिन जो पेपर लीक किए हैं

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

उनके घरों व मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर अब तक नहीं चला है। क्योकि पेपर लीक करने वाले सभी लोग भाजपाई हैं। नौजवानों को डबल ईंजन की सरकार ने नौजवानों के जीवन को बर्बाद करने का काम किया। सेना में भर्ती होने  की तैयारी करने वाले नौजवानों के लिए चार साल की नौकरी कर दी। कहाकि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे और पक्की नौकरी देंगे। आवश्यकता पड़ने पर नौकरी में नौजवानों को उम्र भी बढ़ाया जायेगा। भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहती है।

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

यूपी की जनता संविधान बदलने वालों को बदलने जा रही है। डर से उनकी भाषा बदल गयी है। उनकी जुबान भी लड़खड़ा गयी है। सातवे चरण जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जायेंगे। वैक्सीन लगवाकर जान को खतरा पैदा कर दिया है। जिस कम्पनी से वैक्सीन लगवाई उससे पैसा वसूला है। मिट सप्लाई करने वाली कम्पनी से चंदा लिया। इस बार जनता मन की बात नही संविधान  की बात सुनना चाह रही है।

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

भाजपा का सफाया हो गया है। कार्यक्रम के अंत में समाजवादी नेता अनिल राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाया। वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व राजमंगल यादव के पुत्र ने भगवान की प्रतिमा सप्रेम भेंट किया। इस मौके पर कटरिया गांव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी

सातवे चरण के मतदान के बाद बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार: अखिलेश

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय, पूर्व विधायक सफीतुल्लाह, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।