खरवनिया के शिव मंदिर के दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन, भक्ति में डूबा रहा क्षेत्र

प्रखंड के खरवनिया गांव स्थित नहर मार्ग पर बंगला के समीप बालेश्वर शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का सोमवार को समापन हो गया। अनुष्ठान के दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से अपनी मधुर स्वर लहरियों से भक्तों को हरि नाम का रसपान कराया।कीर्तन के उपरांत विधिवत रुद्राभिषेक, हवन एवं पूजन किया गया।

खरवनिया के शिव मंदिर के दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन, भक्ति में डूबा रहा क्षेत्र

केटी न्यूज/केसठ।

 प्रखंड के खरवनिया गांव स्थित नहर मार्ग पर बंगला के समीप बालेश्वर शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का सोमवार को समापन हो गया। अनुष्ठान के दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से अपनी मधुर स्वर लहरियों से भक्तों को हरि नाम का रसपान कराया।कीर्तन के उपरांत विधिवत रुद्राभिषेक, हवन एवं पूजन किया गया।

शाम होते ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कतीकनार, भटौली, सेंवई टोला, केसठ सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा।मंदिर के संरक्षक पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि पहले यहां नहर बंगला के पास छोटा सा जर्जर शिव मंदिर था, जो झाड़ियों से घिर गया था। ग्रामीणों की पहल से इसे नया स्वरूप देकर भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। इसके बाद हर वर्ष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, हवन और भंडारे के साथ मेला का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भागीदारी रहती है।पूरे कार्यक्रम में पप्पू कुमार सिंह, गोलू कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, सूरज कुमार, आदित्य कुमार, प्रताप कुमार सिंह, अशोक सिंह, विदेशी राम, शेरा राम, त्रिवेणी राम सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंदिर परिसर दो दिनों तक भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।