युवा समाजसेवी विक्की सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का किया सम्मान
बक्सर जिले के चिलहरी निवासी युवा समाजसेवी विक्की सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को पार्टी की नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग साफ झलक रही थी।
-- बुके व अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई, कार्यकर्ताओं में उत्साह, सफल कार्यकाल की कामना
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिले के चिलहरी निवासी युवा समाजसेवी विक्की सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को पार्टी की नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग साफ झलक रही थी।विक्की सिंह ने कहा कि नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन होना पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं से संवाद की शैली उन्हें एक प्रभावी नेता बनाती है। ऐसे में उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक संगठित तथा मजबूत होगी।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व के अवसर देने वाली पार्टी रही है। नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाला कदम है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। विक्की सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा की विचारधारा देश के विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है और संगठन का मजबूत ढांचा पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

सम्मान समारोह के दौरान विक्की सिंह ने नितिन नबीन को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा बुके भेंट कर अपनी शुभेच्छा प्रकट की। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नितिन नबीन के प्रति अपना विश्वास जताया और उनके नेतृत्व में पार्टी के विस्तार एवं मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

