जन सुराज की भोजपुर जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा, 251 सदस्यों को शामिल किया गया

बुधवार को स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। सभा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जन सुराजियों ने भाग लिया

जन सुराज की भोजपुर जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा, 251 सदस्यों को शामिल किया गया

केटी न्यूज/ आरा

आरा। बुधवार को स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। सभा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जन सुराजियों ने भाग लिया, जहां उन्होंने समिति के सदस्यों और आगामी अभियान का जोरदार स्वागत किया। यह घोषणा केंद्रीय समिति के सदस्य कन्हैया सिंह, छपरा जिला अध्यक्ष बच्चा राय, शिक्षा विद नागेंद्र सिंह, खुर्शीद नायर, विनय सिंह और मुन्ना भवानी द्वारा की गई।

कन्हैया सिंह ने सभा में कहा कि बिहार की जनता ने जन सुराज की अगली सरकार को पहले ही स्वीकार कर लिया है। बच्चा राय ने जाति और धर्म की राजनीति को समाप्त करने की बात की। समिति के सदस्य शमीम अहमद ने आगामी 2 अक्टूबर को पटना में पार्टी की घोषणा के लिए तैयारियों पर चर्चा की और सभी से राय मांगी।

सभा का संचालन अभय सिंह ने किया। कार्यक्रम के बाद, सदस्यों और अतिथियों ने एक पद यात्रा निकाली, जिसमें बैनर और झंडों के साथ "जन सुराज", "जय बिहार" और महापुरुषों के नारे लगाए गए। यात्रा के दौरान नेताजी सुभाष, डॉ. आंबेडकर, बाबू कुंवर सिंह और जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। अतिथियों का स्वागत मोहम्मद जुनेद, प्रतिरोध राम, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक शाह, उपेंद्र पासवान, चंद्रभानु गुप्ता, कमलेश तिवारी, अभय सिंह और डॉ. पदमा ओझा ने किया।