बड़हरा विधायक ने क्षेत्र में आए बाढ़ का किया निरीक्षण , पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया

गंगा नदी में तेजी से पानी बढ़ने के कारण बड़हरा प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है

बड़हरा विधायक ने क्षेत्र में आए बाढ़ का किया निरीक्षण , पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया

केटी न्यूज/ बड़हरा

गंगा नदी में तेजी से पानी बढ़ने के कारण बड़हरा प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बड़हरा विधायक और पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार जिला और प्रखंड अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को बड़हरा विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में आरा अनुमंडल पदाधिकारी, बड़हरा विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में बाढ़ की स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

विधायक ने नथमलपुर, नेकनामटोला, बखोरापुर, केशोपूर, सिरसिया, बबुरा समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए नावों की व्यवस्था का निर्देश दिया, जो संबंधित विभाग द्वारा मुहैया कराई गई। उन्होंने बखोरापुर, नेकनामटोला, सिरसिया और बबुरा में बाढ़ की स्थिति का भी निरीक्षण किया। मंगलवार को केशोपूर में भी उन्होंने स्थिति का जायजा लिया था।

पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़हरा क्षेत्र में बाढ़ आने से पहले ही प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। उन्होंने कहा, "दर्जनों गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूटने के कारण नावों की व्यवस्था कर दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन, पशुओं के लिए चारा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। गुरुवार को मैं बड़हरा और कोईलवर प्रखंड के बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा करूंगा। क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दूंगा। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा और किसी भी कमी को दूर करूंगा। अधिकारी भी लगातार क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक चीजें मुहैया करा रहे हैं।"