Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम छह बजे तक बक्सर में गंगा का जलस्तर 57.18 मीटर पहुंच गया। पिछले दो घंटे से नदी का पानी करीब पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि का सबसे अधिक असर गंगा किनारे बसे दियारा इलाकों में दिखाई देने लगा है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

__ 57.18 मीटर पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, हर घंटे 5 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा पानी; सिमरी, चक्की, ब्रह्मपुर और चौसा के दियारा में बाढ़ का खौफ

केटी न्यूज/बक्सर। 

जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम छह बजे तक बक्सर में गंगा का जलस्तर 57.18 मीटर पहुंच गया। पिछले दो घंटे से नदी का पानी करीब पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि का सबसे अधिक असर गंगा किनारे बसे दियारा इलाकों में दिखाई देने लगा है। कई जगह खेतों में पानी घुसने से किसानों की फसल डूबने लगी है, जिससे ग्रामीणों के सामने बाढ़ के साथ-साथ फसल बर्बादी का संकट भी खड़ा हो गया है।बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, बक्सर में गंगा का चेतावनी स्तर 59.32 मीटर निर्धारित है, जबकि खतरे का निशान 60.32 मीटर है। मंगलवार शाम नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 2.14 मीटर नीचे था। हालांकि, जिस गति से पानी बढ़ रहा है, उसे देखते हुए नदी के तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों को संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित कर दिया है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

__ दियारा में सबसे पहले दिखने लगा पानी का असर

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर खासकर दियारा क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। नदी का पानी तेजी से फैलने के कारण निचले खेतों में पानी पहुंचने लगा है। कई किसानों की खड़ी फसल पानी की चपेट में आने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में बड़े इलाके की फसल प्रभावित हो सकती है। खेती पर निर्भर परिवारों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।सिमरी और चक्की प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में नदी के बढ़ते पानी को लेकर ग्रामीणों में बेचैनी है। वहीं ब्रह्मपुर और चौसा प्रखंड के गंगा किनारे के दियारा इलाकों में भी लोग संभावित बाढ़ को लेकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि पानी बढ़ने की रफ्तार नहीं थमी तो खेतों के बाद आबादी वाले निचले इलाकों में भी इसका असर पहुंच सकता है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

__ जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर

गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है। नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा जा रहा है। प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर आवश्यक तैयारियों पर नजर बनाए हुए है।फिलहाल गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। खासकर दियारा क्षेत्र के किसानों के लिए हर घंटे बढ़ता पानी नई परेशानी खड़ी कर रहा है। ग्रामीणों की निगाह अब गंगा के जलस्तर पर टिकी है। लोगों का कहना है कि यदि पानी बढ़ने की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में मचा हड़कंप, फसल डूबने से किसानों की बढ़ी चिंता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।