कारीगरों को डिजिटल और बाजार से जोड़ने की पहल, नई संभावनाओं के द्वार खुले
प्रखंड कार्यालय चक्की में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम ने पारंपरिक कारीगरों के लिए नए अवसरों की राह खोल दी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हुए इस आयोजन में कारीगरों और युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल लेनदेन और बाजार से जुड़ने के तरीके सिखाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि अब कारीगर अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचा सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है।
केटी न्यूज/चक्की

कार्यक्रम में उद्यम पंजीकरण, क्यूआर कोड निर्माण और ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही, बैंकिंग सेवाओं और आसान ऋण सुविधा की जानकारी देकर प्रतिभागियों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।अधिकारियों ने कहा कि यह पहल कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके कौशल को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।