Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, हादसे में दो गंभीर घायल

मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बलिया के बांसडीह क्षेत्र में पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।

बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, हादसे में दो गंभीर घायल

बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, हादसे में दो गंभीर घायल

केटी न्यूज/बलिया

गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान रामपुर कला गांव निवासी सत्यम राजभर (20 वर्ष) पुत्र हरीश राजभर और राजा कुमार (18 वर्ष) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, हादसे में दो गंभीर घायल

 तीसरा मृतक दिवाकरपुर गांव निवासी विकास (21 वर्ष) पुत्र श्रीकेश राजभर है। घायलों में अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र कीनू राजभर और अनीश (16 वर्ष) पुत्र राजकुमार शामिल हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, हादसे में दो गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बोलेरो राजा कुमार की थी और वही गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।