Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

बहन के घर राखी बनवाने आए भाई को जीजा ने मारा चाकू

रक्षाबंधन के दिन बहन के घर राखी बंधवाने आए भाई को बहन के सामने ही जीजा ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की बहन प्रीति देवी ने अपने पति और देवर आशीष व उपेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

बहन के घर राखी बनवाने आए भाई को जीजा ने मारा चाकू

- पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

केटी न्यूज/बांसडीह

बहन के घर राखी बनवाने आए भाई को जीजा ने मारा चाकू

 रक्षाबंधन के दिन बहन के घर राखी बंधवाने आए भाई को बहन के सामने ही जीजा ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की बहन प्रीति देवी ने अपने पति और देवर आशीष व उपेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

बहन के घर राखी बनवाने आए भाई को जीजा ने मारा चाकू

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी शेषनाथ गोंड का विवाह सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव की प्रीति से हुई है। बीते कुछ समय से पति पत्नी के बीच कुछ आपसी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को रक्षाबंधन के दिन प्रीति का भाई विकास अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ शिवरामपुर आया था,

बहन के घर राखी बनवाने आए भाई को जीजा ने मारा चाकू

जहां बहन से राखी बंधवाने के बाद पति पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत होने लगी।इसी दौरान कहासुनी में तल्खी बढ़ने पर विकास ने अपनी बहन का पक्ष लेकर अपने जीजा शेषनाथ से कुछ अभद्रता कर दी। इसके बाद अपने ही घर में हो रही बेइज्जती से आक्रोशित शेषनाथ ने चाकू से अपने साले पर वार कर दिया, जो उसके पेट में धंस गया और रक्तश्राव होने लगा। घटना के बाद घर में अफरा तफरी के साथ चीख पुकार मच गयी। 

बहन के घर राखी बनवाने आए भाई को जीजा ने मारा चाकू

सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर प्रमुख आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।