Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी
Keshav Times

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत नाजूक

सड़क दुर्घटना में दो की मौत,  एक की हालत नाजूक
जांच करती पुलिस

- राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव के पास की है घटना

- बाइक सवार को बचाने में मौत को गले लगा लिए रोहित और मनीष

केटी न्यूज/ राजपुर

मंगलवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो जीवन और मौत से जूझ रहा है। घटना सुबह साढ़े आठ बजे राजपुर रसेन मार्ग पर खीरी नहर लाइन की है। मृतक रोहित चौधरी उम्र 17 वर्ष पिता झगरू चौधरी व मनीष चौधरी उम्र 19 वर्ष पिता धीरेन्द्र चौधरी धनसोई थाना क्षेत्र के परसदा गांव के रहने वाले थे। जबकि गंभीर रूप से जख्मी साइकिल सवार सुभाष सिंह उम्र 40 वर्ष पिता ललन सिंह राजपुर थाना क्षेत्र के ही छितन डिहरा गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित और मनीष एक ही बाइक पर बैठक जलहरा की तरफ जा रहे थे। जबकि सुभाष दूध बेचकर वापस अपने गांव लौट रहा था। अचानक खीरी नहर लाइन पर बाइक व साइकिल आमने सामने आ गई। बाइक चालक मनीष द्वारा साइकिल सवार को बचाने का भरसक प्रयास किया गया। इस प्रयास में मनीष व रोहित बाइक समेत कौआखोल नहर में जा गिरे।

आस पास में मौजूद लोगों द्वारा तत्काल हिम्मत दिखा दोनों को बहार निकाला गया। लेकिन गंभीर चोट लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप जख्मी मनीष व सुभाष को राजपुर पीएचसी पहुंचाया गया। पीएचसी पहुंचने पर डाक्टरों ने मनीष को भी मृत घोषित कर दिया। इधर प्राथमिक इलाज के बाद साइकिल सवार को बेहतर इलाज के लिए पहले बक्सर तथा वहा से बनारस रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसे भी गंभीर चोटे आई है तथा उसकी हालत नाजूक बनी हुई है। इस घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना स्थल पर सैकड़ो की भीड़ लगी थी। राजपुर थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों शवो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।