Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

बढ़ा खतरा, बुखार आने के बाद प्लैटलेट्स घटने से हुई डुमरांव के युवक की मौत

बढ़ा खतरा, बुखार आने के बाद प्लैटलेट्स घटने से हुई डुमरांव के युवक की मौत

बढ़ा खतरा, बुखार आने के बाद प्लैटलेट्स घटने से हुई डुमरांव के युवक की मौत

- डेंगू होने की बात कह रहे है परिजन, नहीं हुई पुष्टि

- स्थिति बिगड़ने पर बनारस ले गए थे परिजन

केटी न्यूज/ डुमरांव 

 शहर के एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। उसे तीन चार दिनों से बुखार आ रहा था तथा प्लैटलेट्स भी तीस हजार के नीचे आ गया था। अनुमंडलीय अस्पताल मकें इलाज के दौरा उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसके परिजन उसे लेकर वाराणसी गए थे। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसके परिजनों का कहना है कि उसे डेंगू हुआ था। हालांकि स्वास्थ विभाग द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। मृतक अजय कुमार डुमरांव नगर परिषद के रिटायर्ड कर्मी बिहारी यादव का पुत्र था। पिछले तीन चार दिनों से वे बुखार से पीड़ित था तथा उनका प्लेटलेट्स तीस हजार से कम आ गया था। वही सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव के जुम्मन मियां की मौत भी ऐसे लक्षणों के बाद हुई है। दोनों मौतों के बाद इलाके में डेंगू का खौफ बढ़ गया है। इन घटनाओं ने इस बात की चेतावनी भी दे दी है कि इस क्षेत्र में भी जानलेवा डेंगू मच्छरों का प्रभाव बढ़ा है तथा स्थानीय नगर परिषद इस पर काबू पाने में पूरी तरह विफल है। एक तरफ नगर परिषद द्वारा मच्छर व लार्वा रोधी दवा के छिड़काव का दावा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ शहर के एक बड़े हिस्सें में सालों से हुए जलजमाव तथा बजबजाती नालियां डेंगू मलेरियां जैसे बीमारियों को खुलेआम न्योता देते नजर आ रही है। नगर परिषद के दावे की सच्चाई तो सड़कों के किनारे पसरे कूड़े तथा ओवर फ्लो करती नालियां खुद दे रही है। बहरहाल डेंगू जैसे लक्षण के बाद मरीज की मौत से लोग सहमें हुए है तथा अपने स्तर से भी एहतियाती कदम उठा रहे है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।