केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता - विनोद तावड़े
भारतीय जनता पार्टी, जिला बक्सर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर बुधवार को बक्सर के वैष्णवी क्लार्क होटल में एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन ने की, जबकि संचालन का कार्य प्रदेश महामंत्री शंभू सिद्धार्थ ने किया।

-- भाजपा की क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी, जिला बक्सर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर बुधवार को बक्सर के वैष्णवी क्लार्क होटल में एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन ने की, जबकि संचालन का कार्य प्रदेश महामंत्री शंभू सिद्धार्थ ने किया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, शाहाबाद क्षेत्र के सह प्रभारी अशोक भट्ट, बक्सर जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन थे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात तावड़े ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों के विस्तार और सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने, विदेशी घुसपैठियों की पहचान एवं संगठन के सभी स्तरों पर पारदर्शिता लाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में शाहाबाद प्रमंडल के तीनों जिलों भोजपुर, बक्सर और कैमूर से आए विधानसभा संयोजक, प्रभारी एवं विस्तारकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कैमूर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, बक्सर जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा,
आरा प्रभारी राजेश सिन्हा, कैमूर प्रभारी अशोक साहू, महामंत्री अनिल पांडेय, रमेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, इंदु देवी, रेखा देवी, संध्या पांडेय, ओम ज्योति भगत, सुधा गुप्ता तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।