आतंकवादियों को खात्मे के लिए शहीद हुए थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी - डॉ. मनोज पांडेय
बक्सर जिला कांग्रेस कमिटि कार्यालय पर बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व संचार क्रांति के जनक भारत रत्न राजीव गांधी की 34वी शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

- देश की एकता अखंडता के प्रतीक थे पूर्व पीएम, संचार क्रांति के जनक के रूप में किये जाते है याद, कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की 34 वीं शहादत दिवस
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिला कांग्रेस कमिटि कार्यालय पर बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व संचार क्रांति के जनक भारत रत्न राजीव गांधी की 34वी शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने राजीव गांधी को इस शदी का सबसे मजबूत व दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि आज भारत में संचारया डिजिटल क्षेत्र में जो भी कार्य देखा जा रहा है, वह राजीव गांधी की देन है। राजीव गांधी त्रिस्तरीय पंचायत को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके चलते आज गांव-गांव में पंचायती राज मजबूती से अपना कार्य कर रही है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि वे आतंकवाद को दुनिया से मिटाने में शहीद हुए थे। गरीब गुरुबो के लिए यह बलिदान भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एकता के लिए था। वे देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। शहादत दिवस समारोह को बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी के शहादत भारत का दुर्भाग्य था।
वे देश का विकास करने वाले, नई शिक्षा नीति लाने वाले संचार के मामले में पूरे विश्व में देश को आगे बढ़ाने वाले राजीव बहुत जल्द ही आतंकवादियों की भेंट चढ़ गए। डॉ. ओझा ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी में उनका विशेष योगदान रहा।
श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय, संजय कुमार पांडेय, त्रियोगी नारायण मिश्र, संजय दुबे, पप्पू दुबे, भृगुनाथ तिवारी, अजय यादव, जयराम राम, त्रिलोकी नाथ मिश्र, रामप्रसाद द्विवेदी, वीरेंद्र राम, दीपक तुरहा, बबन तुरहा, गुप्तेश्वर चौबे सहित अनेक लोगों ने राजीव गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।