Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बारातियों की इस हरकत से नाराज हुई लड़की बिना दुल्हन के ही वापस लौटे दूल्हे राजा

बख्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में बारात आई थी।दूल्हा पक्ष के लोगों ने शादी के दौरान ऐसी हरकत कर दी कि काजी साहब नाराज हो गए

बारातियों की इस हरकत से नाराज हुई लड़की बिना दुल्हन के ही वापस लौटे दूल्हे राजा
Marriage

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश 

बैंड बाजा बारात के दौरान कई बार ऐसी चीज हो जाती हैं की शादियां तक कैंसिल होती है।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से भी एक ऐसा मामला सामने आया।जहां बख्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में बारात आई थी।दूल्हा पक्ष के लोगों ने शादी के दौरान ऐसी हरकत कर दी कि काजी साहब नाराज हो गए और निकाह कराने से इनकार कर दिया।लड़की के घर वाले भी दूल्हा पक्ष के लोगों के रवैये से खासे नाराज हुए और मामला थाने में पहुंच गया।

बारातियों की इस हरकत से नाराज हुई लड़की बिना दुल्हन के ही वापस लौटे दूल्हे राजा

दरअसल मामला यह था कि बारात के दौरान लड़के वाले डीजे बजाकर उसकी धुन पर नाच रहे थे। लड़की वालों ने लड़के वालों से डीजे बंद करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानें। जिसके बाद लड़की के घर वाले और निकाह कराने आए मौलवी साहब नाराज हो गए।मौलवी की नाराजगी इतनी बड़ी की  उन्होंने निकाह कराने से मना कर दिया। इसके  दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मौलवी बिना शादी कराए ही वहां से लौट गए।

बारातियों की इस हरकत से नाराज हुई लड़की बिना दुल्हन के ही वापस लौटे दूल्हे राजा

मारपीट की सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के कुछ लोगों को उठाकर अपने साथ थाने ले गई। काफी देर तक थाने में पंचायती होती रही।थाने में घंटो बवाल हुआ, दोनों पक्ष के बीच समझौते की पुलिस ने लाख कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष के लोग अपनी बातों पर अड़े रहे।आखिरकार शादी टूट गई। लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया।जिसके बाद  दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।