अमित कुमार बने बक्सर नगर परिषद के नये कार्यपालक पदाधिकारी

अमित कुमार बने बक्सर नगर परिषद के नये कार्यपालक पदाधिकारी

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर नगर परिषद की ईओ प्रेम स्वरूपम का तबादला हो गया है। उनके जगह नोखा नगर परिषद के ईओ अमित कुमार को बक्सर नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि बक्सर नप की ईओ प्रेम स्वरूपम का तबादला जहानाबाद जिला में किया गया है।

वे जहानाबाद के काको नगर परिषद की ईओ का पदभार ग्रहण करेंगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन दोनों अधिकारियों के साथ ही बिहार के कुल 67 नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

बता दें कि प्रेम स्वरूपम कोराना काल में बक्सर नगर परिषद की ईओ बनकर आई थी। कोराना काल में इनके बेहतर कार्यो की चर्चा भी हुई थी। इसके अलावे ये हमेशा बक्सर नगर परिषद को स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतारने का प्रयास करती रही है। हालांकि, इनके कार्यकाल में सफाईकर्मियों ने कई बार आंदोलन भी किया है।