Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। इस क्रम में डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नावानगर प्रखंड कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

-- प्रखंडों में अधिकारियों को सौंपा गया विशेष दायित्व, पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना प्राथमिकता रू एसडीएम राकेश कुमार

केसठ/नावानगर 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। इस क्रम में डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नावानगर प्रखंड कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

बैठक में बीएलओ, बीएलए, पर्यवेक्षक तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सभी लंबित कार्यों को 22 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मूल आत्मा मतदाता ही होते हैं, और उनकी सही पहचान तथा समावेश सुनिश्चित करना चुनाव प्रक्रिया की पहली कड़ी है। इसलिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को हर मतदान केंद्र स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने और दैनिक प्रगति की रिपोर्ट देने को कहा गया है।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

इसके अतिरिक्त एसडीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, नावानगर को विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि वे पूरे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, फर्जी नामों की पहचान करने और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूची की त्रुटिरहित तैयारी ही पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला है। इसके लिए आमजन की भागीदारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग भी आवश्यक है।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

बैठक के अंत में एसडीएम ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो न केवल प्रशासनिक उत्तरदायित्व है बल्कि लोकतांत्रिक दायित्व भी है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है, बस जरूरत है समयबद्ध और ईमानदार प्रयास की।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

इस समीक्षा बैठक से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि प्रशासन इस बार मतदाता सूची के अद्यतन को लेकर बेहद गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक को स्थान नहीं दिया जाएगा।

निर्वाचक सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन सख्त, 22 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का आदेश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।