Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

होली देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है। इसे हिन्दुस्तान के अलावे दुनियाभर में फैले भारतवंसियों द्वारा बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने मंगलवार को बक्सर में कही। अवसर था वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का।

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

- भाजपा नेता सह व्यवसायी प्रदीप राय ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, शामिल हुए भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्त 

केटी न्यूज/बक्सर

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

होली देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है। इसे हिन्दुस्तान के अलावे दुनियाभर में फैले भारतवंसियों द्वारा बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने मंगलवार को बक्सर में कही। अवसर था वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का।

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

इस होली मिलन समारोह में भाजपा के दर्जनों नेताओं के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग शामिल हुए तथा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई दी।पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने जिलेवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि बक्सर से उनका लगाव कभी टूटने वाला नहीं है।

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

वे भले ही आज बक्सर का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे है, बावजूद यहां के लोगों के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि बक्सर से उनका आत्मीय लगाव बन गया है। वहीं, भाजपा नेता प्रदीप राय ने कहा कि होली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार है। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करते है। भाजपा नेता ने कहा कि होली मिलन का ही त्योहार होता है।

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

यह ऐसा अनोखा त्योहार है, जिसमें उंच-नीच, गरीब-अमीर, बच्चे-बूढ़े तथा दोस्त व दुश्मन का फर्क मिट जाता है। सभी उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते है तथा दुश्मनी भूल एक दूसरे को गले लगाते है। यही इस त्योहार की सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने होली मिलन समारोह में मौजूद सभी लोगों को गुलाल लगा उन्हें होली की बधाई दी।

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, कतवारू सिंह, पुष्पांजली देवी, पूनम रविदास समेत भाजपा के दर्जनों नेता व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दुनिया का सबसे अनोखा व बड़ा त्योहार है होली - अश्विनी चौबे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।