Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

रेडक्रास के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, सुरेश अग्रवाल बने चेयरमैन

रेडक्रास के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, सुरेश अग्रवाल बने चेयरमैन

- नगर भवन में हुआ था 25 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव, समाहरणालय में सदस्यों ने चुना प्रबंध कार्यकारिणी

केटी न्यूज/बक्सर

बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेडक्रास बक्सर के नई कार्यसमिति व प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। 25 सदस्ययी कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव नगर भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुआ। उसके बाद सभी निर्वाचित सदस्यों ने समाहरणालय पहुंच डीएम के सामने नई प्रबंधकार्यकारिणी का चुनाव किया। जिसमें सुरेश अग्रवाल को चेयरमैन चुना गया। वही डा. श्रवण कुमार तिवारी सचिव के पद पर फिर से चुने गए।

रेडक्रास के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, सुरेश अग्रवाल बने चेयरमैन

इसके अलावे प्रबंध कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर सौरभ तिवारी को, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल को चुना गया। चुनाव के दौरान गहमागहमी बनी रही तथा पूर्व कार्यकारी चेयरमैन डॉ. आशुतोष सिंह ने इस चुनाव पर सवाल खड़ा किया और कहा कि कई सदस्यों को मताधिकार से वंचित किया गया है।

रेडक्रास के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, सुरेश अग्रवाल बने चेयरमैन

हालांकि इस चुनाव में उनकी एक न चली तथा वे अपने पैनल के कार्यकारिणी सदस्यों तक को नहीं जीतवा पाए।  अंत में डीएम ने सभी नव निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। सभी ने पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। रेडक्रास के इस चुनाव के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार, एएसडीएम दीपक कुमार, सदर बीडीओ रोहित मिश्र,

रेडक्रास के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, सुरेश अग्रवाल बने चेयरमैन

सदर अंचल की सीओ समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। नई कार्यकारिणी में पुराने चेहरों के साथ ही इस बार कई नयें व युवा चेहरे भी आए है। जिससे इस बार रेडक्रास का कार्य पहले से बेहतर होने की उम्मीद जगी है। बता दें कि रेडक्रास सोसायटी आपदा के समय पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।