Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

हर किसी को रास आ रहा है बिहार के विकास में जन सुराज का विजन - डॉ. रमेश सिंह

बिहार के विकास में तैयार जन सुराज का विजन सूबे के हर व्यक्ति को रास आ रहा है। नौजवान काफी उत्साहित है तथा गांधी जयंती के दिन हो रहे पार्टी गठन में भाग लेने के लिए डुमरांव से सैकड़ों नौजवान पटना जाएंगे।

हर किसी को रास आ रहा है बिहार के विकास में जन सुराज का विजन - डॉ. रमेश सिंह

- गांधी जयंती पर पार्टी गठन में पटना जाएंगे डुमरांव से सैकड़ों नौजवान

केटी न्यूज/डुमरांव 

बिहार के विकास में तैयार जन सुराज का विजन सूबे के हर व्यक्ति को रास आ रहा है। नौजवान काफी उत्साहित है तथा गांधी जयंती के दिन हो रहे पार्टी गठन में भाग लेने के लिए डुमरांव से सैकड़ों नौजवान पटना जाएंगे। यह कहना है डुमरांव के शिक्षाविद सह समाजसेवी डॉ. रमेश सिंह का। सोमवार को उन्होंने प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन जन सुराज अभियान से बदलकर पार्टी में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य से जात-पात के समस्या का अंत होने जा रहा है। हर वर्ग के लोगों खासकर नौजवानों का विश्वास जन सुराज के प्रति  खूब बढ़ा है। उन्होंने शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में जो उद्देश्य स्थापित किया है वह हर वर्ग के गले उतर रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिहार के विकास के लिए पार्टी तथा जाति के गलत अवधारणा से ऊपर उठकर बिहार के विकास के लिए जन सुराज को मजबूत करें। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी गठन के तत्काल बाद प्रशांत किशोर का आगमन डुमरांव में होगा। लोगों को वे बिहार में किए गए पदयात्रा तथा विकास के तैयार रूपरेखा की जानकारी देंगे। श्री सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को पार्टी गठन के अवसर पर उत्साही नौजवानों को पटना जाने के लिए डुमरांव से 50 वाहन रिजर्व किया गया है। इस मौके पर डॉ इसरार खान उमाकांत पांडे कन्हैया यादव चुनमुन यादव नंदजी पांडे जगदीश यादव आदि मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।