Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

प्रतिबंध के बाद भी फर्राटे के साथ सड़कों पर गुजरती है जुगाड़ गाड़ी

जुगाड़ गाड़ियों के चलाने पर सरकार की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध के बावजूद जिले की सड़कों पर जुगाड़ गाड़ी, जिसमें मोटर लगा रहता है, बगैर किसी रोक-टोक के फर्राटे भरते हुए चल रही है। नहीं इसका कोई नंबर होता है

प्रतिबंध के बाद भी फर्राटे के साथ सड़कों पर गुजरती है जुगाड़ गाड़ी

केटी न्यूज/डुमरांव  

जुगाड़ गाड़ियों के चलाने पर सरकार की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध के बावजूद जिले की सड़कों पर जुगाड़ गाड़ी, जिसमें मोटर लगा रहता है, बगैर किसी रोक-टोक के फर्राटे भरते हुए चल रही है। नहीं इसका कोई नंबर होता है और नहीं कोई रजिस्ट्रेशन हुआ रहता है। इस पर क्षमता से अधिक समान लाद कर भेजा और लाया जाता है। यह सिलसिला पूरे दिन बाजारों में चलता रहता है। वहीं जहां नया घर बनता है, वहां पर समान पहुंचाने की जिम्मेवारी भी इन्हें ही मिलती है। इस पर लदे लोहे के समान आधा आगे तो आधा पीछे निकला रहता है, जो किसी दुर्घटना को दावत देता है। कई बार ऐसा हुआ है कि दोनों तरफ के निकले भाग से वाहनों का टक्कर हो गया है। इतना ही नहीं सड़क के फुटपाथ पर चलने वाले भी कभी-कभी इसकी चपेट में आ गये हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ गया है। इन्हीं सब समस्या को देखते हुए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। डुमरांव शहर का कोई ऐसा बाजार नहीं है, जहां पर जुगाड़ी नहीं आता-जाता है। इतना ही नहीं रोड पर थाना मौजूद है, सभी देखते हैं, लेकिन कोई इन पर कार्रवाई नहीं करता। ऐसे में जुगाड़ गाड़ी चलाने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।