Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

957 दिव्यांगों की पेंशन एनपीसीआई अपडेट न होने से रुकने की आशंका

चंदौली। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि 957 दिव्यांगों की पेंशन एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) में अपडेट न होने के कारण रुक सकती है।

957 दिव्यांगों की पेंशन एनपीसीआई अपडेट न होने से रुकने की आशंका

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली।  जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि 957 दिव्यांगों की पेंशन एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) में अपडेट न होने के कारण रुक सकती है। लाभार्थियों को अपने बैंक जाकर एनपीसीआई में जानकारी अपडेट करनी होगी। जिले में 12,221 दिव्यांग लाभार्थियों में से 8914 की जानकारी अपडेट की जा चुकी है। इस सप्ताह जुलाई, अगस्त, और सितंबर की पेंशन जारी होनी है, लेकिन 957 लाभार्थियों का डेटा अभी भी एनपीसीआई पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है, और 3016 लाभार्थियों का केवाईसी भी बाकी है।

पेंशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का एनपीसीआई पर पंजीकरण जरूरी है, जिसे आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ बैंक में जाकर कराया जा सकता है। बैंकों को भी निर्देश दिया गया है कि लाभार्थियों को परेशानी न हो और प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा किया जाए। अधिकारी ने कहा कि कई लाभार्थियों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिससे उनकी पेंशन रुक सकती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।