Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

साधना फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

साधना फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान करते सदस्य

केटी न्यूज/वाराणसी

साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ मौर्या के निर्देश पर वाराणसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साधना फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर राजा बलदेव दास बिरला हॉस्पिटल में लगाया गया। जिसमें वाराणसी की टीम के सभी सदस्य और पदाधिकारी स्वैच्छिक रक्तदान का हिस्सा बने। पिछले एक दशक से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली संस्था साधना फाउंडेशन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूर्वांचल प्रभारी विनोद कुमार तथा वाराणसी मंडल प्रभारी आशीष कुमार पाल के नेतृत्व में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि साधना फाउंडेशन की तरफ से पूरे उत्तर प्रदेश में रक्तदान व प्लेटलेट दान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से जहां लोगों की जिंदगी बचाई जा रही है, वहीं जागरूकता रैली, सेमिनार, गोष्टी आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में साधना फाउंडेशन लगातार रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को जीवनदान देने का काम कर रहा है। वाराणसी में सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी वेदांत कुमार, राष्ट्रीय सह रक्तदान प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी, फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर अखिलानंद तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।