बक्सर में दोस्त की मां के साथ दुराचार का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल,गिरफ्तार

बक्सर में दोस्त की मां के साथ दुराचार का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल,गिरफ्तार

- आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- हरकत पर शर्मसार हो गया है पूरा परिवार

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

दोस्ती और रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक युवक ने अपने दोस्त की मां के साथ घिनौनी हरकत कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 45 वर्षीय महिला के बेटे का 27 वर्षीय दोस्त महेश पांडेय अक्सर उसके घर आता जाता था। इसी दौरान महेश और पीड़िता के बीच नाजायज संबंध बन गया था। जब पीड़िता के घरवालों को इसकी भनक लगी, तो इसका विरोध किया जाने लगा।

महेश पर भी अपनी हरकतों से बाज आने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, महेश ने पहले ही बड़ी चतुराई से उक्त महिला के साथ अंतरंग संबंधों का वीडियो बना लिया था। परिजनों द्वारा दबाव बनाने पर वह अपनी करतूतों पर शर्मिंदा होने की बजाए, उसे वायरल करने की धमकी देता था। इधर इसके परिजन भी लगातार उसपर दबाव बना रहे थे। जिसके बाद उसने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत महिला थाने में की गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद जहा पूरा परिवार शर्मसार हो गया है। वहीं, दोस्ती व मां के रिश्तों को कलंकित करने वाले इस घटना की निंदा भी लोगों द्वारा की जा रही थी।