Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल
Keshav Times

"सारण में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, समाज से सक्रिय सहयोग की अपील"

सारण समाहरणालय सभागार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर संवाद सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

"सारण में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, समाज से सक्रिय सहयोग की अपील"

केटी न्यूज़ / छपरा

सारण समाहरणालय सभागार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर संवाद सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंदोबस्त पदाधिकारी ने की।

बंदोबस्त पदाधिकारी ने बाल विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर लड़कियों और लड़कों के जीवन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरे में डालता है, साथ ही उनके भविष्य की संभावनाओं को सीमित करता है। इस मुद्दे पर उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में अभियान के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण स्तर पर इसके क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में अपने-अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, केंद्र प्रशासक लैंगिक विशेषज्ञ एवं समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं के कर्मी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।