9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगा राजद, महंगाई व स्थानीय समस्याओं को लेकर होगा प्रदर्शन

प्रखंड के नया बाजार स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रखंड स्तरीय इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने की, जबकि संचालन आजाद अहमद ने किया।

9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगा राजद, महंगाई व स्थानीय समस्याओं को लेकर होगा प्रदर्शन

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के नया बाजार स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रखंड स्तरीय इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने की, जबकि संचालन आजाद अहमद ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 9 जून को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।पप्पू यादव ने बताया कि बढ़ती महंगाई, जनसमस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित रैयतों की जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।उन्होंने धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।बैठक में रजनीश सिंह, जयराम सिंह, सोमेश्वर सिंह, एकरार अहमद, कमला देवी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।