Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे

पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे
पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे

केटी न्यूज/बक्सर

पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे

प्रधानमंत्री की सभा में बक्सर के निवर्तमान सांसद व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे उम्मीद के विपरीत नदारद दिखे, जो चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि अश्विनी चौबे की गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है तथा वे बिहार भाजपा के न सिर्फ सबसे बड़े चेहरे है बल्कि बिहार व यूपी में ब्राह्मण कोटे के भी बड़े नेता माने जाते है। बक्सर उनका संसदीय क्षेत्र रहा है। पूर्व में दो बार ये यहां से सांसद रह चुके है।

पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे

उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीबी माना जाता है तथा वे अक्सर उनकी सभाओं में दिखाई भी पड़ते है। टिकट कटने के बाद से ही बक्सर से गायब अश्विनी चौबे को लेकर हर किसी को उम्मीद थी कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की सभा में न सिर्फ उनका दर्शन होगा बल्कि भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में वोट का अपील करना उनकी बाध्यता होगी। चौबे जी को चाहने वाले मंच की ओर टकटकी लगाए थे,

पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे

लेकिन उनका दर्शन तो दूर मोदी के मंच पर लगे बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर तक नहीं थी। जबकि टिकट बंटवारे के ऐन पूर्व तक वे बक्सर मे काफी सक्रिय थे। कई अवसरों पर उनकी सक्रियता चर्चा का विषय थी। लेकिन अब उतनी ही चर्चा उनके बक्सर के परिदृश्य से गायब होने पर हो रही है। 

पोस्टर और मंच से गायब रहे अश्विनी चौबे

गौरतलब है कि दो दिन पहले नावानगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में उनकी तस्वीर तो लगी थी, लेकिन मुख्ययमंत्री ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया था। तो क्या केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे राजनीतिक हाशिए पर जा चुके है। क्योंकि चौबे जी के बेहद करीबी माने जाने वाले कई हस्ती वाले अब उन्हें छोड़ मिथिलेश तिवारी के साथ होकर चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहा रहे है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।