Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को बिक्रमगंज में आयोजित सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के अनुसूचित जन कल्याण मंत्री जनक चमार चार दिन से बक्सर जिले के प्रवास पर रहकर विभिन्न प्रखंडों एवं मंडलों में भ्रमण कर अनेक गांवों में जा-जा कर लोगों से मुलाकात किये और प्रधानमंत्री की सभा में बिक्रमगंज चलने का आह्वान किया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

- बिहार सरकार के अनूसूचित जाति कल्याणमंत्री ने अतिथि गृह में आयोजित किया प्रेस वार्ता, पीएम की बिक्रमगंज की सभा में अधिक से अधिक लोगों को चलने की अपील की

केटी न्यूज/बक्सर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को बिक्रमगंज में आयोजित सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के अनुसूचित जन कल्याण मंत्री जनक चमार चार दिन से बक्सर जिले के प्रवास पर रहकर विभिन्न प्रखंडों एवं मंडलों में भ्रमण कर अनेक गांवों में जा-जा कर लोगों से मुलाकात किये और प्रधानमंत्री की सभा में बिक्रमगंज चलने का आह्वान किया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

वहीं, बुधवार की शाम उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री ने कहा कि चार दिनों से बक्सर जिले का भ्रमण करते करते हमें यह एहसास हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

लोग अपने नेता को देखने, सुनने के लिए लालायित हो रहे हैं। बिक्रमगंज जाने के लिए नौजवान तो नौजवान बुढ़े बुजुर्ग भी आतुर दिखे। दुश्मन देश के प्रति ऑपरेशन सिंदूर के सफल ऑपरेशन से लोगों का जोश हाई है। बिक्रमगंज जाने के लिए लोग अभी से ही तैयारी शुरू कर दिए हैं। हमें विश्वास है कि बक्सर जिले से 40 हजार लोग 30 तारीख को बिक्रमगंज पहुंचेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

वहीं, अहियापुर हत्याकांड समेत जिले में हाल के दिनों में हुए कई अन्य अपराधिक घटनाओं पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो कानून से बड़ा नहीं हो सकता। कानून अपना काम कर रहा है। उन्हें जिस किसी का भी संरक्षक प्राप्त होगा पकड़ कर जेल भेजने का काम पुलिसिया कार्रवाई में जरूर होगा।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ा है लोगों का विश्वास - जनक चमार

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे चाहे वे कितने भी रसूखदार क्यों न हो।प्रेसवार्ता में मुख्य रूप पे विनोद राय, लक्षमण शर्मा, कामेश्वर सिंह, भरत प्रधान, उमाशंकर राय आदि उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।