Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

भाजपा के बागी खेमे की बैठक में जिला की समानांतर कमिटि बनाने पर चर्चा, 11 सदस्यो कोर कमिटि गठित

भाजपा के बागी खेमे की बैठक में जिला की समानांतर कमिटि बनाने पर चर्चा, 11 सदस्यो कोर कमिटि गठित

-  बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने फिर खोला सांसद के खिलाफ मोर्चा

केटी न्यूज/डुमरांव

सोमवार को डुमरांव में भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें विगत 20 सितंबर को राजपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन समिति और प्रमुख कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वही डुमरांव विधानसभा में आगामी बैठक की तैयारी पर चर्चा करते हुए भाजपा जिला बक्सर की एक पार्लल कमेटी बनाने पर चर्चा करते हुए 11 सदस्यीय कोर कमेटी बनाया गया। जिसे समानांतर कमेटी बनाने की विशेष जिम्मेवारी सौंप गई। जिसकी आगामी बैठक में विधिवत घोषणा की जाएगी।

भाजपा के बागी खेमे की बैठक में जिला की समानांतर कमिटि बनाने पर चर्चा, 11 सदस्यो कोर कमिटि गठित

बागी खेमे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में समानांतर कमेटी बनाने के पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि बक्सर लोकसभा से विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के नाम पर लगातार दो-दो बार प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त कर सांसद अश्विनी चौबे द्वारा संसदीय क्षेत्र के विकास को पूरी तरह से तिलांजलि तो दे ही दिया गया है। साथ ही जिला के पार्टी संगठन में अनुभवी और वरीय कार्यकर्ताओं का तिरस्कार कर नए और अनुभवहीन लोगों को प्रमुख पदों पर बैठाकर भाजपा की संस्कृति और संस्कार को तिरस्कृत किया जा रहा है। बैठक की

भाजपा के बागी खेमे की बैठक में जिला की समानांतर कमिटि बनाने पर चर्चा, 11 सदस्यो कोर कमिटि गठित

अध्यक्षता पारस पांडेय व संचालन मनोज कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन बजरंगी तिवारी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रियव्रत सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष), राणा प्रताप सिंह, (पूर्व जिला अध्यक्ष ), नरेंद्र पांडेय, बलिराम पांडेय, राजाराम पांडेय, हरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र दुबे, दयाशंकर तिवारी, उमाकांत पांडेय, अशोक लाल, नंदलाल पंडित, अशोक सिंह, श्रीभगवान सिंह त्यागी, विमल कुमार सिंह, सुरेश गुप्ता, चंद्रकांत तिवारी, प्रवीण सिंह, धीरज पाठक इत्यादि शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।