Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में विधान सभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है, बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रविवार को नगर के लंगटू महादेव मंदिर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेताओं ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगले साल विधान सभा का चुनाव होने जा रहा है, इसकी तैयारी में अभी से जुट जाना है।

जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में विधान सभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

कटी न्यूज/डुमरांव

विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है, बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रविवार को नगर के लंगटू महादेव मंदिर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेताओं ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगले साल विधान सभा का चुनाव होने जा रहा है, इसकी तैयारी में अभी से जुट जाना है। कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हर वर्ग के लिए किये गए कार्य हैं।

इस मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष ने अशोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जदयू पार्टी ही नहीं एक परिवार है। परिवार जब मजबूत होगा तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। वहीं विधान सभा प्रभारी मंत्री नथुनी प्रसाद खरवार ने कहा कि हमें पिछले विधान सभा से अच्छा करने के लिए हर वर्ग के लोगों को जोड़ना होगा। साथ ही लोगों को यह बताना होगा की मुख्यमंत्री ने उनके विकास के लिए कितनी योजनाएं लायी और कितने इससे लाभान्वित हुए। वही पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए हमे तैयार हो जाना है। हमें हर घर दस्तक देकर मुख्यमंत्री ने कितनी लाभकारी योजनाओं को चलाकर दबे-कुचले लोगों को लाभान्वित करते हुए आगे बढ़ाया है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धेश्वर चौधरी, वरिष्ठ नेता डा. एस के सैनी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति पटेल, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, जिला महासचिव संजय सिंह, जिला सचिव संजय राय, बीस सूत्री सदस्य सह जदयू नेता सुरेन्द्र कुशवाहा, कुसुम देवी, सोनी देवी, सुर्जी कुमारी, विश्वनाथ पासवान, महेन्द्र राम, नंदलाल, कुशवाहा, विशोका चंद्र, विमलेश सिंह, हरेन्द्र राम, सुग्रीव सिंह, उमेश गुप्ता, अयोध्या केशरी, अनिल चौधरी, गजेन्द्र खरवार, बबन खरवार, बिजली राम, संजय खरवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।