बक्सर के तीन भाजपा नेताओं को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी, जिलाध्यक्ष ने जताई खुशी
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने सांगठनिक दृष्टिकोण से तथा आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए बक्सर जिले से तीन नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी है।आगामी विधानसभा चुनाव के पहले इन कार्यकर्ताओं के मनोनयन से जिला भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है।

केटी न्यूज/बक्सर

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बिहार भाजपा के संगठन बिस्तार को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपने अनुभव व सूझ बूझ का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक बिस्तार किया है, जो आगामी विस चुनाव में बिहार में एक सशक्त सरकार बनाने में भुमिका निभाएगी।
श्री भुवन ने बक्सर जिले से तीन तीन प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, मनोज सिंह तथा पूनम रविदास को बनाऐ जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि इनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बक्सर जिला के सभी चार की चार सीटें हम एनडीए के खाते में डालने का काम करेंगे।
मौके पर बधाई देने वालों में अनिल पांडेय, पुनीत सिंह, इंदु देवी, निर्भय राय, चुन्नू सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, रमेश गुप्ता, धनंजय त्रिगुण, बिनोद राय, रेखा देवी, अरविंद पासवान, संध्या पाण्डेय, राजाराम पांडेय, बिमल कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, तेज प्रताप सिंह छोटे, विनोद सिंह, धनंजय राय, प्रतिभा सिंह, भरत प्रधान, संत सिंह, उमाशंकर राय समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।