Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

डुमरांव नगर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक एवं संगठनात्मक जानकारी

डुमरांव नगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों, इतिहास, कार्यशैली और विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाना था।

डुमरांव नगर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक एवं संगठनात्मक जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों, इतिहास, कार्यशैली और विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाना था।प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री विनोद राय, जिला मंत्री ओमज्योति भगत एवं जिला उपाध्यक्ष गीता त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

डुमरांव नगर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक एवं संगठनात्मक जानकारी

मंच संचालन नगर महामंत्री अविनाश त्रिपाठी ने किया। वहीं ग्रामीण मंडल नंदजी भारती की अध्यक्षता में कृष्णाबांध में भी समानांतर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ नेता बलराम पांडेय ने पार्टी की कार्यपद्धति को समझाते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। वहीं सरकारी उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए रामकुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।

डुमरांव नगर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक एवं संगठनात्मक जानकारी

वैचारिक अधिष्ठान पर शंभूनाथ पाठक ने विस्तार से जानकारी दी, जबकि वरिष्ठ नेत्री पिंकी पाठक ने संगठन विस्तार और प्राथमिकताओं पर अपने विचार रखे। बूथ प्रबंधन के विषय में वरिष्ठ नेता जितेंद्र दुबे ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके अलावा नेता मनोज सिंह ने सोशल मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विवेक उपाध्याय, पूर्व जिला मंत्री राजीव भगत, नगर मंत्री अनिल साह, राकेश चौधरी, सोनू राय, राजू खरवार, अजीत भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डुमरांव नगर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक एवं संगठनात्मक जानकारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।