Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

हमलोगों को किसी से कोई नाराजगी नहीं है, हमलोग आशा के साथ जीते है, निराशा छू नहीं सकती है। आपलोगों ने 2003 का राज देखा होगा, जनसंहार, लूट, डकैती, बलात्कार, सरकारी भवनों की स्थिति क्या थी। अब नीतीश के राज में आपको देखने को नहीं मिलेगा। 46 हजार गांव के टोला और बस्तियों में आने-जाने के लिए रोड बन गया है।

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

डुमरांव नगर भवन में एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

46 हजार गांव और टोला को रोड से जोड़ा गया

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

 केटी न्यूज/डुमरांव

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

हमलोगों को किसी से कोई नाराजगी नहीं है, हमलोग आशा के साथ जीते है, निराशा छू नहीं सकती है। आपलोगों ने 2003 का राज देखा होगा, जनसंहार, लूट, डकैती, बलात्कार, सरकारी भवनों की स्थिति क्या थी। अब नीतीश के राज में आपको देखने को नहीं मिलेगा। 46 हजार गांव के टोला और बस्तियों में आने-जाने के लिए रोड बन गया है। लड़कियां जब स्कूलों में साइकिल से जाती हैं तो लगता है कि दिल्ली फेल हो गया है।

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

उक्त बातें डुमरांव नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री सह एमएलसी श्रीभगवान कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के कार्यों से हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रसन्न हैं, यही कारण है कि उन्होंने चार महीने के बजट में 46 हजार करोड़ रूपया पास किया है। यह रूपया राज्य के विकास के लिए है। अभी बहुत से कार्य करने हैं, जो आपको दिखाई देखा हमें ऐसे मुख्यमंत्री को जोड़कर अपने साथ रखना है। जब बजट पास हुआ तो विपक्ष ताना मारता है कि इतना पैसा कहां से आएगा। इच्छाशक्ति से काम होगा तो हर समस्या का हल निकलता चला जाएगा, आने वाले समय में दिखाई देगा।

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव ने परिवारवाद का आरक्षण किया है, यही कारण है कि पूरा परिवार एमएलए, एमपी और मंत्री ही बनना चाहता है। नीतीश के राज में नौजवान, किसान और विद्यार्थियों को रोजगार मिल रहा और आगे भी मिलता रहेगा। किसी का हाथ खाली नहीं रहेगा, गरीबों का पेट भी भरा रहेगा। नौजवानों की बेरोजगारी दूर करने के लिए स्मॉल इंडस्ट्री लगाने के लिए पैसे दिये जा रहे हैं। इंजिनीयर और डाक्टर को पढ़ाई करने के लिए लोन दिया जा रहा है। राज्य में 9 करोड़ कार्डधारी है, गरीबी रेखा से नीचे वालों को मुफ्त में आनाज दिया जाता है।

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

उन्होंने कहा की सरकार रोजगार करने के लिए 2 लाख रूपया दे रही है, जिसे लौटाना नहीं पड़ेगा। श्रीभगवान ने कहा की आफत में जदयू ही आगे आती है, आप किसी से डरे नहीं नीतीश सरकार की ताकत बनिये। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा की राघोपुर में लोग तकलीफ में जी रहे हैं और ये विदेश में पिकनिक मना रहे हैं। मुकेश सहानी के पिता की हत्या कर दी गई, चौबीस घंटे भीतर आरोपी को पकड़ जेल में डाल दिया गया।

आशा के साथ जीने वालों को निराशा छू नहीं सकती-श्रीभगवान

इस दौरान जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने भी संबोधित किया। मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव श्रीकांत सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव बिनोद राय, डा. संत कुमार, युवा नेता रोहित कुमार चौबे, अशोक प्रजापति, महेन्द्र राम सहित अन्य मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।