ज्ञानियों, समाज सुधारक व महापुरूषों की धरती है बिहार - मल्लिकार्जुन खड़्गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को एक दिन दौरे पर बिहार के बक्सर पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा मैं कर्नाटक के रहने वाला हूं, मैं भाग्यशाली हूं कि गंगा तट पर बसे इस संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सच्दिानंद के क्षेत्र में आया हूं। बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध ने तपस्या कर ज्ञान पाया। आज सारी दुनिया चाहती है कि बुद्ध ने जो शांति का संदेश दिया।

ज्ञानियों, समाज सुधारक व महापुरूषों की धरती है बिहार - मल्लिकार्जुन खड़्गे

- दलसागर में आयोजित हुआ कांग्रेेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर साधा निशाना

केटी न्यूज/बक्सर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को एक दिन दौरे पर बिहार के बक्सर पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा मैं कर्नाटक के रहने वाला हूं, मैं भाग्यशाली हूं कि गंगा तट पर बसे इस संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सच्दिानंद के क्षेत्र में आया हूं। बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध ने तपस्या कर ज्ञान पाया। आज सारी दुनिया चाहती है कि बुद्ध ने जो शांति का संदेश दिया। क्या? हमें युद्ध चाहिए या शांति चाहिए तो लोगों ने कहा हमें बुद्ध चाहिए। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी समझते हैं कि बिहार वालों को ज्ञान की कमी है। आप अपना ज्ञान गुजरात में दो, बिहार के लोग ज्ञान को समझते हैं। वसूलो पर चलते हैं। अभी तक सारे ज्ञानी, महापुरुष, समाज सुधारक बिहार की भूमि से ही आते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए हैं। बिहार के विकास के लिए नहीं है। वह सत्ता के लिए एक बार हमारी तरफ आते हैं, फिर देखते है कि बीजेपी आनेवाली है तो नीतीश इधर से उधर चले जाते हैं। ये देश के लिए सही नहीं है। मोदी- नीतीश की जोड़ी देश की अच्छाई के लिए नहीं, अछूतों किसानों के साथ ही पूरे देश को बर्बाद करने के लिए एकजुट है। बाबा साहब नेहरूजी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने संविधान में महिलाओं को जगह दिया, दबे कुचलो को आगे बढ़ाया, लेकिन ये सारे लोग मिलकर गरीबो को लूटने वाले है।

खड़्गे ने कहा कि मोदी ने जबरन वक्फ कानून बनाया। जहां सालों से झगड़ा नहीं था, अब वहां झगड़ा करना चाहते हैं। आरएसएस-बीजेपी गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं के दोस्त हो नहीं सकते। नेशनल हेराल्ड पेपर 1937 में नेहरू जी देश की जनता को जागरूक करने को निकाले थे। कौमी आवाज और नवजीवन तीनों पेपर सरकार तक जनता की आवाज पहुंचने के लिए निकाले थे।लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी इसे जब्त कर रहे है। यह किसी की प्रॉपर्टी नहीं है यह तो कंपनी है। इसका पैसा कोई नहीं ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी राहुल प्रियंका को डराने की कोशिश कर रहे है। इंदिरा और राजीव ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी, यह है गांधी परिवार और केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा इस परिवार पर नेशनल हेराल्ड केस लादा जा रहा है, जिसे देश की जनता कभी मॉफ नहीं करेगी।

इस दौरान मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सांसद सुधाकर सिंह, बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास, छत्रपति यादव, प्रदेश प्रवक्ता कासिफ यूनिस, प्रवक्ता डॉ. निशा हैदर मौजूद थे।