मां डुमरेजनी सेवा समिति का होली मिलन समारोह तीन मार्च को

नगर में होली के रंग को और गाढ़ा करने के उद्देश्य से मां डुमरेजनी सेवा समिति की ओर से आगामी तीन मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डुमरांव स्थित टिचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप किया गया है, जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मां डुमरेजनी सेवा समिति का होली मिलन समारोह तीन मार्च को

--होली मिलन में जुटेंगे भोजपुरी के नामचीन सितारे, भव्य आयोजन की तैयारी

केटी न्यूज/डुमरांव।

नगर में होली के रंग को और गाढ़ा करने के उद्देश्य से मां डुमरेजनी सेवा समिति की ओर से आगामी तीन मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डुमरांव स्थित टिचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप किया गया है, जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। समारोह में भोजपुरी जगत के कई चर्चित गायक व कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।खास आकर्षण के रूप में भोजपुरी गायक सह अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू शिरकत करेंगे।

इसके अलावा स्टेज स्टार गोलू राजा, बागी स्टार सन्नी पांडेय, गायिका ऋतु राय तथा गायक मनोज राय अपनी प्रस्तुति देंगे। कलाकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम में रंग और उत्साह का माहौल बनने की उम्मीद है।आयोजन समिति के सदस्य बब्लू राय, लमरी राय, कुटकुट राय, पिंटू राय, सुरेश राय, नमरी राय, टुना सिंह, विनोद कुमार, सोनू सिंह, दुर्गेश सिंह, दारोगा, अमरेन्द्र सिंह, रामनाथ तिवारी एवं लल्लू वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।समिति की ओर से नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा। होली के पारंपरिक गीत-संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच यह मिलन समारोह क्षेत्रवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।