Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

टेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 साल के बुजुर्ग ने एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है। घटना शनिवार की शाम की बताया जाता है।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/जहानाबाद

टेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 साल के बुजुर्ग ने एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है। घटना शनिवार की शाम की बताया जाता है। जानकारी के अनुसार 7 वर्ष की मासूम अपने घर के पास खेल रही थी तभी उसके पड़ोसी 60 वर्षीय बुजुर्ग नरेश महतो ने उसे गोद में उठा लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर घटना का अंजाम दिया। वही दरवाजे पर मासूम को नहीं देख उसकी मां ने खोजबिन शुरू किया। इसके बाद बच्ची रोती विलखती घर पहुंची और घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची के माँ ने घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दिया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे टेहटा पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है  वही नाबालिक बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।