दबंगों की दबंगई: अज्ञात बदमाशों ने घर में लगाई आग गृहस्वामी को पीटकर किया घायल

मनियारगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में आग लगा दिया एवं गृहस्वामी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल गृहस्वामी रवि रंजन कुमार बताया जाता है

दबंगों की दबंगई: अज्ञात बदमाशों ने घर में लगाई आग गृहस्वामी को पीटकर किया घायल

केटी न्यूज/ जहानाबाद

सोमवार की रात टेहटा थाना क्षेत्र के मनियारगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में आग लगा दिया एवं गृहस्वामी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल गृहस्वामी रवि रंजन कुमार बताया जाता है। वहीं घटना में एक मवेशी ( गाय) की मौत हो गई और घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मनियारगंज गांव में रवि रंजन कुमार दुकान चलाते हैं।

जो सोमवार की रात अपने मकान में सोए हुए थे जहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पहले उनके साथ जमकर मारपीट किया उसके बाद घर को आग के हवाले कर दिया, वही घटना में एक मवेशी (गाय) की जलकर मौत हो गई है। वही घर में रखे सारे सामान जल कर राख हो गए हैं। वही घटना में घायल हुए रवि रंजन कुमार को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। घटना की सूचना पर टेहटा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित के वयान के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।