Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

मोबाइल छीनने का किया विरोध तो कोचिंग जा रहे छात्र को अपराधी ने दिनदहाड़े मारी चाकू

मोबाइल छीनने का किया विरोध तो कोचिंग जा रहे छात्र को अपराधी ने दिनदहाड़े मारी चाकू

केटी न्यूज /जहानाबाद

शहर में अपराधियों का मनोबल दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहा है। दिन के उजाले में होने वाले आतंक से शहर वासियों के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच भी डर का माहौल बनते जा रहा है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह जहानाबाद शहर के राजा बाजार के टेम्पो स्टैंड का है। जहां अपराधियों ने कोचिंग जा रहे छात्र से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस दौरान इसका बचाव करने वाले छात्र को चाकू मार जख्मी कर अपराधी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र जैसे हीं टेम्पो से नीचे उतरा अपराधी ने छात्र से मोबाइल छिनने का प्रयास किया। साथ में रहे छात्र ने बचाना चाहा तो अपराधी ने चाकू मार घायल कर दिया। घायल को 112 नम्बर की पुलिस पहुंच सदर अस्पताल इलाज हेतु लाया। घायल छात्र के भाई ने बताया कि मेरा भाई जहानाबाद में कोचिंग करता है ग्राम बभना है ,जो अपने साथी दोस्त के साथ कोचिंग क्लास करने जहानाबाद प्रतिदिन की भांति जा रहा था। जैसे हीं दोनों टेम्पो से उतरे, अपराधी मोबाइल छिनने लगा, मेरा भाई बचाने लगा तो चाकू मार घायल कर फरार हो गया। उसने बताया कि मेरा भाई खतरे से बाहर है। परंतु इलाज चल रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।