कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जा राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएंगे- मनोज पांडेय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि द्वारा नियुक्त बक्सर जिला के पर्यवेक्षक मनीष पटेल का आज बक्सर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जा राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएंगे- मनोज पांडेय

- बक्सर पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक का जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया स्वागत

- बोले पर्यवेक्षक सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

केटी न्यूज/बक्सर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि द्वारा नियुक्त बक्सर जिला के पर्यवेक्षक मनीष पटेल का आज बक्सर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।अपने संबोधन में पर्यवेक्षक मनीष ने कहा कि आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचना है एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीकृष्ण के नेतृत्व में किसी मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। हम सभी गांव तक राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। वहीं, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि बुथ कमेटि से लेकर बीलए तक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई  हैं।

सारे कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग गए है। डॉ. पांडेय ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित स्थान एवं उचित प्रतिनिधित्व के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे बिहार में काफी मजबूती से उभरेगी। जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

डॉ. पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो काम करेगा, वह कांग्रेस के अगली पंक्ति में उचित प्रतिनिधित्व के लिए भी चुना जाएगा। वहीं, बिहार एनएसयूआई की मनोनीत महामंत्री ईसान त्रिवेदी को जिला कांग्रेस कमेटि कार्यालय पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।  

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा, डॉ. सत्येंद्र ओझा, वीरेंद्र राम, अजय यादव, रूनी देवी, संतोष वर्मा, रिंकू देवी, आशा देवी, अजय कुमार ओझा, जयराम राम, शिवकांत मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दूबे, निर्मला देवी, कुमकुम देवी, त्रियोगी मिश्र सहित सौकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनसे पर्यवेक्षक रूबरू हुए तथा उन्हें राहुल गांधी के संदेश को गांव-गांव पहुंचने का संकल्प दिलाया।