जिला सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जिला सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

- पुराना भोजपुर चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को फूल मालाओं से स्वागत कर लगाए नारे

केटी न्यूज/डुमरांव

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का पुराना भोजपुर में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के युवा नेता मुखिया सिंह कुशवाहा ने की। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बक्सर के नगर भवन में शनिवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। पार्टी ने व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की थी। जिले के अलावा राज्य के दूसरे जिलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का काफिला उनके साथ चल रहा था।

भोजपुर जिले से बक्सर जिला मुख्यालय पहुंचने के क्रम में पार्टी के सदस्यों ने भिन्न भिन्न चौक चौराहों पर उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा आज बक्सर से भभुआ के लिए रवाना होंगे। स्वागत यात्रा के दौरान मुखिया सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता उपेंद्र कुशवाहा को पसंद करती है। उनके सरल व्यवहार और उनकी दरियादिली के कारण ही आज जनता में पूर्व मंत्री के लिए लोगों के मन में प्यार उमड़ता और बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी पार्टी ने डुमरांव में लोगों का प्यार कमाया था और पार्टी के उम्मीदवार अरविंद प्रताप शाही को 11000 से भी अधिक मत मिले थे और इस बार भी नीतीश कुमार के खिलाफ पार्टी मजबूती से लड़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की

पार्टी जनता दल यूनाइटेड बर्बाद होने के कगार पर है, उनकी पार्टी में कोई सेकेंड मैन लीडरशीप या उत्तराधिकारी नहीं है, उन्हें अपने दल में किसी पर भरोसा नहीं है। इसलिए रालोजद पार्टी राज्य के सभी जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित कर एक मजबूत संगठन खड़ा करेगी। रणनीति तय की जाएगी, और उन्हें विश्वास है कि उन्हें जनता का समर्थन अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर सोनू वर्मा, सचिन कश्यप, सुमेश्वर कुशवाहा, संदीप पाठक, शुभम मिश्र, किशोर कुशवाहा सहित कई अन्य मौजूद रहें।