Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

बक्सर में सबसे उंची मूर्ति भगवान वामन की लगनी चाहिए - विनोद राय

बक्सर में सबसे उंची मूर्ति भगवान वामन की लगनी चाहिए - विनोद राय
होटल व्यवसायी विनोद राय

जदयू नेता ने प्रेस बयान जारी कर भगवान वामन की मूर्ति लगाने की मांग की

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर में भगवान श्रीराम की 1008 फीट उंची मूर्ति लगाने की केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा घोषणा की गई है। मूर्ति निर्माण के लिए जीयो मैपिंग भी करवाई जा चुकी है। लेकिन इस पर अब शियासत शुरू हो गई है। वरिष्ठ जदयू नेता सह अग्रणी होटल व्यवसायी विनोद राय ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बक्सर भगवान वामन की जन्मस्थली है।

बक्सर में सबसे उंची मूर्ति भगवान वामन की लगनी चाहिए - विनोद राय

यहां सबसे उंची मूर्ति उनकी ही लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बक्सर से न सिर्फ भगवान श्रीराम का नाता रहा है बल्कि उससे से भी अधिक भगवान वामन का। उन्होंने कहा है कि बक्सर भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली रही है। जबकि भगवान वामन का जन्म ही यहा हुआ था। लिहाजा पहले भगवान वामन की मूर्ति लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि

बक्सर में सबसे उंची मूर्ति भगवान वामन की लगनी चाहिए - विनोद राय

अंतर्राष्ट्रीय संत व लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज की भी इच्छा है कि बक्सर में भगवान वामन की मूर्ति स्थापित हो। श्री राय ने कहा कि यदि बक्सर में भगवान वामन की मूर्ति की स्थापना की जाएगी उनके सहित सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता तन, मन और धन से सहयोग करेंगे। बता दें कि भगवान वामन की मूर्ति अभी सेंट्रल जेल परिसर में है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।