प्रचंड बहुमत से केन्द्र में बनेगी एनडीए की सरकार - संजय सिंह

प्रचंड बहुमत से केन्द्र में बनेगी एनडीए की सरकार - संजय सिंह

- जदयू के एमएलसी ने चौगाईं में चुनावी सभा को किया संबोधित, मौजूद थे सैकड़ो लोग

केटी न्यूज/चौगाईं

आसन्न लोकसभा चुनाव में केन्द्र में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास की राजनीति करते है। जिस कारण जनता को पसंद आ रहे है। उक्त बातें सोमवार को चौगाईं के एक निजी सभागार में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। वही बिहार में भी जदयू भाजपा की सरकार में न्याय के साथ विकास हुआ है। जिस कारण जनता का अपार समर्थन एनडीए को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी चालीस सीटो के साथ ही इस बार 400 के पार का नारा सकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।

सभी भ्रष्टाचारी एनडीए के नेतृत्व वाली मोदी सरकार को रोकने के लिए गठबंधन बनाए है। लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश सचिव सीताराम सिंह व संचालन हरेन्द्र सिंह ने किया। सभा को जदयू के प्रदेश महासचिव विनोद राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न नेता है, न नीति और न ही नियत। ऐसे में एनडीए को रोकने वाला कोई नहीं है।

कार्यक्रम में जदयू के दिनेश सिंह, बिरेन्द्र सिंह लाला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, पिंटू सिंह मास्टर, ऋषिकांत सिंह प्रखंड प्रमुख समेत एनडीए के सभी घटकों के दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ो लोग उपस्थित थे।