जनता के विश्वास व विकास से मिला है एनडीए को प्रचंड बहुमत - विंध्याचल राय

एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। बक्सर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आई प्रचंड जीत ने यहां की राजनीतिक दिशा को स्पष्ट रूप से बदल दिया है। इस जीत को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के अटूट भरोसे, विश्वास और विकास की निरंतरता की स्वीकृति का प्रतीक है।

जनता के विश्वास व विकास से मिला है एनडीए को प्रचंड बहुमत - विंध्याचल राय

केटी न्यूज/डुमरांव

एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। बक्सर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आई प्रचंड जीत ने यहां की राजनीतिक दिशा को स्पष्ट रूप से बदल दिया है। इस जीत को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के अटूट भरोसे, विश्वास और विकास की निरंतरता की स्वीकृति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। विंध्याचल राय के अनुसार मोदी के विकासवादी दृष्टिकोण और नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल ने बिहार की संरचना व दिशा दोनों को मजबूती प्रदान की है। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय बदलावों ने जनता को विकास की असल तस्वीर दिखायी है, जिसका असर स्पष्ट रूप से इस चुनाव परिणाम में देखा जा सकता है।

राय ने कहा कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि बिहार की जनता अब जात-पात, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को अस्वीकार कर चुकी है। उन्होंने बक्सर जिले की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों बक्सर, डुमरांव और राजपुर में एनडीए प्रत्याशियों को मिली ऐतिहासिक जीत पर कहा कि यह दर्शाती है कि लोग स्थिर सरकार और निरंतर विकास चाहते हैं।

उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले पांच वर्षों में विकास की रफ्तार और अधिक तेज होगी तथा जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगी और हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के लिए समर्पित होकर काम करेगी।

साथ ही विंध्याचल राय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता से सीधे जुड़े, उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही पूरे राज्य और बक्सर जिले में विकास की एक नई लहर दौड़ेगी, जिससे आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत ने जिले में नई राजनीतिक ऊर्जा और विकास की ताज़ा उम्मीदों को जन्म दे दिया है।