Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

मनोज सिंह के संस्कारों की पाठशाला में पढ़ा व्यक्ति कभी गलत नहीं हो सकता --रवि उज्ज्वल

जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार के नए कैबिनेट गठन से पहले डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह को मंत्री पद देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह न केवल विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और समतामूलक समाज की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलना जनभावना के अनुरूप होगा।

मनोज सिंह के संस्कारों की पाठशाला में पढ़ा व्यक्ति कभी गलत नहीं हो सकता --रवि उज्ज्वल

मनोज सिंह के संस्कारों की पाठशाला में पढ़ा व्यक्ति कभी गलत नहीं हो सकता --रवि उज्ज्वल

केटी न्यूज/डुमरांव

जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार के नए कैबिनेट गठन से पहले डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह को मंत्री पद देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह न केवल विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और समतामूलक समाज की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलना जनभावना के अनुरूप होगा।

रवि उज्ज्वल ने कहा कि राहुल सिंह के परिवार की राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि हमेशा से साफ-सुथरी रही है। उन्होंने विशेष रूप से विधायक के बड़े भाई मनोज सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि “मनोज सिंह व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। उनके संस्कार की पाठशाला में जिसने शिक्षा पाई हो, वह कभी गलत हो ही नहीं सकता।” उज्जवल के अनुसार, मनोज सिंह के मार्गदर्शन और परिवार के आदर्शों का प्रभाव राहुल सिंह के राजनीतिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखता है।

उन्होंने कहा कि डुमरांव जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले क्षेत्र ने हमेशा मजबूत नेतृत्व दिया है। ऐसे में जनता की अपेक्षा है कि इस बार डुमरांव के हिस्से में मंत्री का पद अवश्य आए। उज्ज्वल ने कहा कि राहुल सिंह की जीत सिर्फ उनके व्यक्तिगत लोकप्रियता का परिणाम नहीं, बल्कि पूरे शाहाबाद और बक्सर क्षेत्र में एनडीए को मिली जनसमर्थन की बड़ी तस्वीर का हिस्सा है।

प्रेस विज्ञप्ति में रवि उज्ज्वल ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो हाल के दिनों में कथित रूप से गलत बयानबाजी कर रहे हैं तथा समाज में अनावश्यक मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारा खत्म करने की नीयत से भ्रम फैलाने में लगे हैं। समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और एकता की भावना को मजबूत बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में राहुल सिंह, संतोष निराला और आनंद मिश्रा की जीत पूरे शाहाबाद सहित बिहार में एनडीए की जीत का प्रतीक है। उज्ज्वल ने दावा किया कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के लिए मतदान किया है, ऐसे में नवनिर्वाचित नेताओं पर जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।अंत में उन्होंने आग्रह किया कि सरकार डुमरांव की जनभावना का सम्मान करते हुए विधायक राहुल सिंह को मंत्रिपरिषद में शामिल करे, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिल सके तथा शाहाबाद क्षेत्र को मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त हो।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।