नीतीश कुमार को नकार चुकी है बिहार की जनता- मनोज तिवारी

नीतीश कुमार को नकार चुकी है बिहार की जनता- मनोज तिवारी

 बक्सर पहुंचे भाजपा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने साधा निशाना

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार की जनता अब नीतीश कुमार की असलियत जान चुकी है। वे दिल्ली जाने का सपना देख रहे है। आगामी लोकसभा चुनाव तथा उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उक्त बातें भाजपा सांसद तथा दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को बक्सर में कही। वे यहा एक दुकान का उदघाटना करने आए थे। श्री तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता अब जात पात से उपर उठ बिहार के विकास को देख रही है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही केन्द्र में मजबूत व स्थायी सरकार बन सकती है। उन्होंने कहा कि सपना कुमार दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराने का सपना देख रहे है।

लेकिन, उनको यह मालूम नहीं है कि बिहार की जनता अब उन्हें नकार चुकी है। वही झारखंड के धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बिहार में जाती वाद, धर्मवाद के नाम पर दंगा करा कर नीतीश कुमार सत्ता पाने की चाह पाल रखे है। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता संजय टाइगर, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, छोटे सिंह, प्रदीप दुबे, राणा प्रताप सिंह, मृत्यंजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।