Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

मनरेगा में रोजी-रोटी तलाशने पर विवश है बेरोजगार– ओमप्रकाश राजभर

मनरेगा में रोजी-रोटी तलाशने पर विवश है बेरोजगार– ओमप्रकाश राजभर
कार्यकर्ताओं से मिलते अध्यक्ष

_ रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने को बताया जरूरी

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर ) 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महारैली आगामी 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गयी है, जिसकी तैयारी अभियान यात्रा में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान डुमरांव में राजद नेता अखिलेश यादव की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। साफाखाना रोड स्थित एक सभागार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश मे रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत है। आज बेरोजगार मनरेगा में रोजी-रोटी तलाश रहे है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पटना में आयोजित होने वाली महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में सरकार उद्योगपतियों के कर्जे को माफ करती है लेकिन गरीबों के इलाज का उचित प्रबंध नही होता। इनकी नीति और नियति में फर्क है। संविधान की बात करने वाले बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों पर अमल नही करते जबकि संविधान समानता की बात करता है। पार्टी के प्रदेश महासचिव संतोष चौबे ने कहा कि महारैली की तैयारी को लेकर बक्सर जिले से करीब 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर, अंजली राजभर, आजाद पासवान, मुन्ना खान, हरेंद्र यादव, भुअर सिद्दकी, धर्मेंद्र यादव, राधा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।