भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

प्रेस बयान जारी कर जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार तिवारी ने अपनी कार्यसमिति का विस्तार किया है। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। नई कार्यसमिति के विस्तार में प्रतीक सिंह को बक्सर नगर, धन्नजय पांडेय को डुमरांव नगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

वही ग्रामीण मण्डल में बक्सर ग्रामीण में राहुल पांडेय, बक्सर पाण्डेयपट्टी- राघव राय, चौसा में कुंदन वर्मा, राजपुर में आमोद पांडेय, धनसोई में संजय सिंह, उनवांस में पुरुषोत्तम सिंह, इटाढ़ी में अमर पाठक, कोरानसराय में राजेश पांडेय, चौगाई में ज्ञानदीप पांडेय,

नावानगर में जावेद खान, सोनवर्षा में नीतीश तिवारी, डुमराँव ग्रामीण में रोहित सिंह, बगेन में रूपेश पाठक, ब्रह्मपुर में सुशील सिंह पिन्टू, डुमरी में आंनद ओझा, सिमरी में बिट्टू राय तथा चक्की मंडल में अतुल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ ने बताया कि

बुथ स्तर पर युवा मोर्चा को मजबूत बना 2024 में फिर से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा

चुनाव भाजपा युवाओं की बदौलत ही जीतेगी।