Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

दहशत या आरजू :मुख्तार की बारी के अफवाह पर बोले मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी- मारने वाले से हमेशा होता है बचाने वाला बड़ा

दहशत या आरजू :मुख्तार की बारी के अफवाह पर बोले मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी- मारने वाले से हमेशा होता है बचाने वाला बड़ा

- अतीक के बाद मुख्तार का नंबर की अफवाह पर बोले बसपा के सांसद

केटी न्यूज/गाजीपुर

बहुजन समाज पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गैंगेस्टर मामले में गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट से आने वाले 29 अप्रैल के फैसले के बारे में बात की। बताया कि उनके ऊपर यह केस सुनियोजित तरीके से लगाया गया है, जो बेबुनियाद है। उन्होंने बताया केस का ट्रायल कोर्ट में परीक्षण चल रहा है और देश की न्यायिक व्यवस्था और संविधान पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने अपने भाई मुख्तार अंसारी के ऊपर जान के खतरे और प्रयागराज में हुए अतीक अहमद शूट आउट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अतीक अहमद शूट आउट को एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया है। कहा कि हमारे यहां सुबह उठकर ॐ नमः शिवाय का जाप होता है और कृत्य कैसा कैसा होता है।

दहशत या आरजू :मुख्तार की बारी के अफवाह पर बोले मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी- मारने वाले से हमेशा होता है बचाने वाला बड़ा

उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कालनेमि भी वेश बदल कर आया था और रावण भी वेश बदलकर सीता मैया का अपहरण किया। सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की शूटआउट में हत्यारे तीन नहीं पांच थे और जो दो थे उनकी कोई भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी जांच हो तो सब भेद खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को प्रयागराज में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला था। उन्होंने कहा कि चर्चा हो रही है कि अब इसके बाद मुख्तार आंसरी का नम्बर है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मारने वाले से बचने वाला बड़ा होता है। आज समाज में जो हो रहा है, वह अच्छा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा की आप इन्वेस्टर सम्मिट में दावे करते हैं कि उत्तम प्रदेश, उत्तर प्रदेश में परिंदा पर नहीं मार सकता, लेकिन अतीक अहमद का शूटआउट जैसा इतना बड़ा कांड हो गया। 

उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र की सरकार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने महाराष्ट्र से लगाए अन्य प्रदेशों के आंकड़ा भी गिनाया और कहा कि भाजपा की हालत खराब है। क्योंकि अगस्त में क्रांति होने वाली है और बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जो साथ है, शायद वह भी साथ न रहे। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद हत्याकांड भी दब जाएगा। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें देश की अदालतों पर भरोसा है। उनके खिलाफ झूठे चार्ज लगाए गए हैं। जिसके खिलाफ वो ट्रायल कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रख रहे हैं, उन्होंने साफ कहा कि 29 अप्रैल को जो भी फैसला आए उसके लिए वे तैयार हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।