Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

सर्पदंश से छात्रा अंशु यादव की मौत, परिवार में शोक

गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव में सर्पदंश से एक छात्रा की मौत हो गई। गांव के निवासी संतोष यादव की 17 साल की पुत्री अंशु यादव इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

सर्पदंश से छात्रा अंशु यादव की मौत, परिवार में शोक

केटी न्यूज़/ गाजीपुर 

गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव में सर्पदंश से एक छात्रा की मौत हो गई। गांव के निवासी संतोष यादव की 17 साल की पुत्री अंशु यादव इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार को वह स्कूल से पढ़ाई करके घर आई और दीवार में बने ताखे पर चाकू उठाने गई। तभी बिल में बैठे सांप ने उसके दाहिने हाथ में डंस लिया। 

अंशु ने तुरंत अपने परिवार को बताया। परिवार ने गांव में झाड़-फूंक कराई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। फिर उन्हें उसे अमवा की सत्ती माई ले जाना पड़ा, जहां झाड़-फूंक के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे फातिमा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अंशु चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, और घर पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मौत सर्पदंश से हुई है। शनिवार को उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।