Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

किसान की गला रेतकर हत्या, पहुंचे एसपी जांच में जुटी पुलिस

किसान की गला रेतकर हत्या, पहुंचे एसपी जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/ गाजीपुर

दिलदारनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह काफी दिनों से गांव से बाहर खेत में घर बनाकर रह रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव निवासी हरेंद्र बिंद (58) पुत्र घूरा बिंद खाना खाने के बाद गांव के पास खेत में बने घर में सोया हुआ था। रात में किसी वक्त धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई।

किसान की गला रेतकर हत्या, पहुंचे एसपी जांच में जुटी पुलिस

घटना के तत्काल बाद प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर तथा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को अवगत कराया गया। कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित को निर्देश दिया। हत्या के बाद मुकामी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।